Holi Special Train बिहार के बाहर रहने वाले लोगों को होली में अपने घर आने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। होली में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 21 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ताकि होली में अपने घर आने वाले यात्रियों को बिना कोई परेशानी के वे होली में अपने घर पहुंच सके। इसके अतिरिक्त मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल तथा झाझा इत्यादि स्टेशनों पर होली त्योहार मनाने के लिए आने वाले प्रवासी बिहारी रेल यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


