पटना गर्ल्स हॉस्टल: नीट छात्रा केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, शंभू गर्ल्स हॉस्टल से जुटाए महत्वपूर्ण सबूत

पटना का चर्चित नीट छात्रा के कथित रेप के बाद हत्या मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम शनिवार को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में करीब तीन घंटे तक तलाशी करने के बाद कई अहम सुराग लेकर अपने साथ लेते गई। सीबीआई की टीम जिस कमरे में पीड़िता रहती थी, उसकी भी जांच की है। सीबीआई रात में हॉस्टल से करीब 4 बोरा में सामान लेकर निकली है। जहानाबाद की रहने वाली छात्रा इसी हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 6 जनवरी को वो अपने कमरे में बेहोश मिली थी, आनन- फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्तीकराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान 5 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *