दरभंगा में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या पर आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर हंगामा करना शुरू कर दिया। वे आरोपी को तालिबानी सजा देने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने अपनी मांग को लेकर हंगामा के साथ पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से भगा दिया। लेकिन, अभी घटनास्थल पर तनाव व्याप्त है। यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला की है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की रात छह साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं। उसकी पहचान विकास महतो (22) के रूप में हुई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


