Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) बिहार में बिखरते अपने सियासी कुनबा के संगठित करने के लिए 8 फरवरी से सड़क पर उतरेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था नहीं बदलेंगे, बिहार में ही डटे रहेंगे। बिहार छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर इस दौरान बिहार के सभी जिलों की यात्रा करेंगे और चुनाव के बिखरते संगठन को संगठित करने का प्रयास करेंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर बिहार में इस साल के अन्त में होने वाले पंचायत चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थित भी दर्ज करवाना चाहते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीके अपनी इस यात्रा के जरिए उन कमियों को भी दूर करने की कोशिश करेंगे, जिनकी वजह से उनको विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


