Patna-Thawe Train: पटना–थावे के बीच रोज़ दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, रेलवे से मिली हरी झंडी

Patna-Thawe Train: रेलवे ने पटना से गोपालगंज की यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्री खुद इसकी जानकारी दी। रेल मंत्री के अनुसार पटना–थावे के बीच प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस दौड़ेगी। गोपालगंज के लोग इसको लेकर काफी समय से मांग कर रहे थे। इस बात की जानकारी बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि गोपालगंज की जनता को इससे बेहतर और कोई तोहफा नहीं मिल सकता है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि थावे – पटना इंटरसिटी (03215/03216) स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन थावे जंक्शन से – मशरख – पटना के बीच नियमित रूप से चलाई जाएगी। जिससे गोपालगंज, सिवान और छपरा के लाखों लोगों को राजधानी पटना आवागमन में बहुत सुविधा होगी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *