केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन बिहार से होकर गुजरेगी। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर वाराणसी से शुरू होकर पटना के रास्ते पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परियोजना को बिहार के लिए ‘गेम-चेंजर’ बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक तरक्की को नई रफ्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके चालू होने से उत्तर भारत और उत्तर-पूर्व (North-East) के बीच संपर्क और मजबूत होगा। यह ट्रेन वाराणसी से खुलकर बिहार की राजधानी पटना होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी (सिलीगुड़ी) तक जाएगी। इससे वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी तक का सफर कुछ घंटों में ही पूरा कर लिया जायेगा। वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की लंबाई लगभग 700 किलोमीटर है जो उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा के समय को कम करेगी, जिससे यात्रियों और माल ढुलाई सेवाओं दोनों को राहत मिलेगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


