पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को पीड़िता के परिजन से बिहार के डीजीपी विनय कुमार मिलें। विनय कुमार से मिलने के बाद परिजनों ने कहा पुलिस सच्चाई को दबाने में लगी है। डीजीपी से मिलकर बाहर निकली पीड़िता की मां, भाई और पिता ने कहा कि पुलिस से मुझे कोई उम्मीद नहीं है। पीड़िता के भाई ने कहा कि पुलिस इस तरह से हम लोगों के साथ व्यवहार कर रही है जैसे हम लोगों ही अपराधी हैं। इससे पहले आज (30 जनवरी) डीजीपी पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड मामले में पुलिस मुख्यालय में एसआईटी के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी भी डीजीपी विनय कुमार से मिली।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


