पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में बुधवार को एसआईटी ने हॉस्टल संचालिका के बेटे समेत 10 लोगों के ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए। अब तक पुलिस ने इस मामले में कुल 25 लोगों के ब्लड सैंपल डीएनए परीक्षण के लिए एकत्र कर चुकी है। सभी नमूने मजिस्ट्रेट और एसआईटी की मौजूदगी में लिए गए हैं। 25 में 15 पटना और 10 जहानाबाद के लोग हैं। पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले एसआईटी ने पटना से लेकर जहानाबाद तक कई स्थानों पर छापेमारी कर अहम सुराग जुटाने का दावा किया है। जांच एजेंसी का मानना है कि इन सबूतों से मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


