Mahila Rojgar Yojana: बिहार में महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 2 लाख रुपये देने की प्रक्रिया शुरू

Mahila Rojgar Yojana महिला रोजगार योजना के तहत व्यवसाय के लिए जीविका से जुड़ी दीदियों को दो लाख रूपये देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई। गुरुवार को नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके। इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रु० की राशि प्रदान की गई। अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभुकों के खाते में डी०बी०टी० के जरिए राशि भेज दी गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बचे हुए आवेदकों को भी नियमानुसार डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में शीघ्र ही राशि भेज दी जाएगी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *