लैंड फॉर जॉब केस की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरूवार को सुनवाई करते हुए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी,तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को व्यक्तिगत पेशी से फिलहाल छूट दी है। इन लोगों ने स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देकर फिजिकल अपीयरेंस से छूट मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर कर लिया।लेकिन, कोर्ट ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए 9 मार्च से इस केस की सुनवाई प्रतिदिन आधार पर करने की बात कही। ताकि ट्रायल में तेजी लाई जा सके। आज इस मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। जबकि लालू यादव की बेटी मीसा भारती और हेमा यादव व्यक्तिगत तौर से कोर्ट में हाजिर हुईं थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


