Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को “डरपोक नेता” बताने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने व्यक्त की है कि कांग्रेस पार्टी उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमला करवा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शकील अहमद ने लिखा कि उन्हें कांग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से जानकारी दी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस और युवा कांग्रेस को निर्देश दिया है कि 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमला किया जाए। शकील अहमद ने इसे लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


