Bihar Politics बिहार विधनासभा चुनाव के बाद आरजेडी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। परिवार के बाद अब पार्टी में भी हार के कारणों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने हार को लेकर पार्टी नेतृत्व को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनाव में पार्टी को हार का सामना इसलिए करना पड़ा, क्योंकि जमीनी कार्यकर्ताओं और मजबूत दावेदारों की अनदेखी की गई। ‘जो लोग वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे, उनका टिकट काट दिया गया। जबकि कई बाहरी और कमजोर उम्मीदवारों को मौका दे दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति में गंभीर चूक हुई है और इसी का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।’
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


