पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका किया खारिज

पटना शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को कोर्ट से गुरूवार को कड़ा झटका लगा। पटना सिविल कोर्ट की प्रथम श्रेणी की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुमारी प्रिंकी प्रियंका ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की पहले दलीलें सुनने के बाद हॉस्टल मालिक मनीष कुमार रंजन की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जमानत अर्जी खारिज( Bail Reject) होने के बाद अभी कुछ और दिन मनीष रंजन को जेल में ही रहना पड़ेगा। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में ही रहने वाली एक छात्रा के साथकथित हैवानित के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अदालत ने इस मामले में गुरूवार को सख्‍त रूख अख्तियार करते हुए गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *