बिहार के मधेपुरा में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह 5 बजे की है। शहर के गोशाला के पास एनएच 106 पर हाइवा और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार सवार सभी चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कार हाइवा में फंस कर घसीटा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया। मरने वाले सभी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। सभी मधेपुरा के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सोनू कुमार, साहिल और साजन यादव (28) के रूप में की गई है। एक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम