जेल के अंदर से बिहार के युवक ने ठग लिए 20 लाख रुपये, पिज्जा फ्रेंचाइजी के नाम पर कारोबारी को बनाया शिकार

बिहार के जेलों से साइबर फ्रॉड का धंधा चल रहा है। इस मामले का खुलासा राजीव कुमार उर्फ ​​गोलू उर्फ ​​राहुल मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। राजीव कुमार उर्फ ​​गोलू उर्फ ​​राहुल मिश्रा बिहार के जेल में बंद है। जेल में रहते उसने एक मल्टीनेशनल पिज़्ज़ा चेन की फ्रेंचाइजी दिलाने में मदद करने के नाम पर लुधियाना के एक व्यवसायी से ₹20.77 लाख की ठगी की थी। लुधियाना पुलिस की जांच में इसका खुलासा होने के बाद लुधियाना पुलिस बिहार के जेल में बंद राजीव कुमार को अपने साथ लेकर लुधियाना ले गई है। इससे पहले भी लुधियाना पुलिस बिहार के नवादा के रहने वाले एक युवक को साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *