पटना पुलिस का यू-टर्न! हॉस्टल में छात्रा की मौत सुसाइड नहीं हत्या थी, पोस्टमॉर्टम से खुला राज

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में पटना पुलिस ने गुरूवार को बड़ा खुलासा किया। कल तक आत्म हत्या का दावा करने वाली पटना पुलिस ने गुरूवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्वीकारा कि छात्रा की हत्या की गई है। हत्यासे पहले छात्रा के साथ यौन शोषण की बात भी पटना पुलिस ने स्वीकार कर ली है। जबकि हत्या के बाद से पीडिता के परिजन ये बात कह रहे थे। लेकिन, पुलिस उनकी बात को खारिज कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पटना पुलिस ने आनन फानन में इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉस्टल के वार्डन मनीष रंजन को गिरफ्तार कर अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को सेकेंड ओपिनियन के लिए पटना एम्स भी भेजा है। ताकि किसी भी तरह की कानूनी और तकनीकी चूक न रहे। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *