जन सुराज में भगदड़! प्रशांत किशोर के खास ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी के साथ दिखे, RCP सिंह की भी JDU में वापसी के संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव पिछले साल मिली करारी हार के बाद से प्रशांत किशोर की जन सुराज में भगदड़ मची हुई है। पीके के खास भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे पार्टी छोड़ दी है। पार्टी छोड़ने के अगले दिन वे बीजेपी नेताओं के साथ दिखे। चर्चा है कि आरसीपी सिंह भी जदयू में वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इधर, जन सुराज के नेताओं का कहना है कि संगठन अपनी स्थिति का आकलन कर रही है। इसके साथ ही वह बूथ लेवल तक नॉमिनेटेड पार्टी लीडरशिप की “संस्कृति” को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पहले कदम के तौर पर, जन सुराज ने पिछले नवंबर में अपनी सभी अंदरूनी कमेटियों को भंग कर दिया, ताकि उनकी जगह चुनी हुई कमेटियां बनाई जा सकें।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *