‘जयचंद घेर लिया होगा…’ तेजस्वी के भोज में नहीं आने पर तेज प्रताप का वार, कहा- RJD का विलय मेरी पार्टी में कर दें

Makar Sankranti 2026: जयचंद ने घेर लिया होगा… इसलिए नहीं आए होंगे। मकर संक्रांति पर आयोजित दही- चूड़ा भोज में तेजस्वी यादव के नहीं आने से जुड़े सवाल पर तेजप्रताप ने ये बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि रात में नौ बजे तक मैं उनका इंतजार करूंगा। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की ओर से मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। दही-चूड़ा भोज का तेजप्रताप यादव खुद तेजस्वी यादव, पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी को निमंत्रण देने गए थे। लेकिन, तेजस्वी यादव के दही चूड़ा भोज में शामिल नहीं हुए। लेकिन, तेजप्रताप यादव के दही चूड़ा भोज में पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे।लालू की मौजूदगी ने सियासी हलचल और तेज कर दी है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *