पीएम मोदी को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एक पत्र लिखकर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। उनके इस मांग के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अब छोटे बेटे तेजस्वी यादव लालू प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि पूरा देश चाहता है कि गरीबों दलित पिछड़ों के मसीहा लॉर्ड लालू यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। तेजस्वी यादव ने इसपर लोगों से राय भी मांगी है? तेजस्वी यादव के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए हैं। तेजस्वी यादव अपने पोस्ट के साथ लालू यादव की एक स्टाइलिस तस्वीर भी पोस्ट की है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


