पूर्णिया में हैवानियत: युवती को किडनैप कर जबरन करवाया डांस, फिर 6 लोगों ने किया गैंगरेप

बिहार में पूर्णिया की रहने वाली एक युवती का अपहरण करने के बाद जबरन डांस करवाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में डगरुआ के उपमुखिया के पति जुनैद आलम को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के बैरियर के समीप की है। पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम में पीड़िता पूर्णिया शहर के एक चौराहे से अपने घर जा रही थी। वह अपने घर के करीब पहुंच चुकी थी। इससे पहले एक कार उसके समीप आकर रुकी। कार से निकले कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़कर कार में बैठा कर अपने साथ लेकर फरार हो गए।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *