Bihar Politics: बिहार कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई सीनियर नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, लेकिन एक भी कांग्रेस विधायक मौजूद नहीं था। सभी छह विधायकों की गैरमौजूदगी से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गईं। यह पहली बार नहीं है जब विधायक कांग्रेस के किसी कार्यक्रम से गैरहाजिर रहे हों। 8 जनवरी को, नए VB-GRAM-G एक्ट और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) की कानूनी गारंटी पर हुई एक मीटिंग से तीन विधायक गैरहाजिर थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


