Makar Sankranti 2026 मकर संक्रांति पर प्रत्येक वर्ष की तरह इसबार भी बिहार का सियासी चूड़ा-दही भोज चर्चा में है। मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का दायरा बिहार से बढ़कर दिल्ली तक बढ़ गया है। बिहार के नेता दिल्ली में भी अब मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन करने लगे हैं। बिहार के इस खास भोज पर पूरे देश की नजर होती है, क्योंकि भोज के बाद बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। वर्ष 2018 में जदयू के मकर संक्रांति पर आयोजित दही चूड़ा के भोज के बाद कांग्रेस में बड़ी टूट हुई थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने कई विधायकों के साथ जदयू में शामिल हो गए थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


