बिहार में शिक्षकों को अब बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ कुत्तों की भी गिनती करनी होगी। सरकार के इस आदेश के बाद शिक्षकों की नींद उड़ गई है। सासाराम नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब शिक्षकों को अपने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की गिनती करनी होगी। निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्कूल के आस पास के आवारा कुत्तों से जुड़ी जानकारी एकत्रित करें। इसके लिए शिक्षा विभाग से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा गया है। स्कूल के किसी शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाने को कहा गया है। इस आदेश ने स्कूल के शिक्षकों की टेंशन बढ़ा दी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


