CM Nitish Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत वे पूरे बिहार का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी सीएम की यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस यात्रा को लेकर जिलों के डीएम-एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


