Makar Sankranti 2026: दही-चूड़ा की मेज़ पर लिखी गई बिहार की नई सियासी कहानी, शामिल हुए थे पीएम मोदी

Makar Sankranti 2026: बिहार में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज की चर्चा बिहार के सियासी गलियारे में खूब रहती है। भोज में दही और गुड़ की मिठास से ज्यादा बनते बिगड़ते राजनीतिक समीकरण को लेकर होती है। यह भोज का सिलसिला करीब एक हफ्ते तक पटना के सियासत के दोनों खेमों में चलता है। इस भोज में भीड़ भी खूब होती है। लेकिन, सभी की नजर विभिन्न राजनीतिक दलों के बागी पर रहती है। टिकारी (गया) का तिलकुट (तिल का व्यंजन), गंगा के दियारा इलाके से मलाई वाली दही और भागलपुर की कतरनी चावल के चूड़ा के साथ कई महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसले पर भी अन्तिम मुहर भी लगती है। इस वर्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज दे रहे हैं। कभी लालू प्रसाद मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज दिया करता थे। उसके बाद इसका विस्तार पटना से दिल्ली तक हुआ।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *