Bihar News: बिहार के जमुई में शुक्रवार की आधी रात को सात हथियारबंद अपराधियों ने थोक सोना व्यवसायी से करीब 50 लाख रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए। यह घटना जमुई–मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित आंजन नदी पुल के पास की है। अपराधियों ने मलयपुर थाना से महज 15 से 20 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया है। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी के सिर पर हथियार के वट से हमला कर उन्हें जख्मी दिया और वहां से फरार हो गए। जख्मी सोना व्यवसायी की पहचान शहर के पुरानी बाजार निवासी विक्रम उर्फ विक्की सोनी के रूप में हुई है। विक्रम सोनी सोना-चांदी का थोक स्तर पर कारोबार करता है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


