लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चूड़ा-दही भोज को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री से मिलकर मकर संक्राति पर आयोजित चूड़ा-दही भोज में आने का निमंत्रण दिया। 14 जनवरी को आयोजित होने वाली इस भोज को लेकर लालू प्रसाद के अंदाज में तैयारी चल रही है। लेकिन, यह तैयारी क्यों हो रही है? इसको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तेज प्रताप यादव यह सब कुछ कर रहे हैं या फिर तेज प्रतात यादव इस भोज के बहाने एक नई राजनीतिक पीच तैयार कर रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


