कांग्रेस की बैठक में मारपीट पर हाई कमान नाराज, प्रदेश इकाई से पूरी रिपोर्ट की तलब

मधुबनी में विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा बैठक के दौरान बिहार कांग्रेस नेताओं के बीच हुई हाथापाई का एक वीडियो सामने आने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इसपर रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस के सीनियर नेताओं के अनुसार पार्टी के सीनियर नेता ने इस पूरे मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है। यह विवाद पूर्व NSUI प्रदेश अध्यक्ष राशिद फकरी के समर्थकों के द्वारा कांग्रेस नेता नलिनी रंजन झा के समर्थकों के खिलाफ नारे लगाने को लेकर शुरू हुआ। इसके बाद विवाद बढ़ा और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। नलिनी रंजन झा बेनीपट्टी से चुनाव लड़ा था लेकिन,वे चुनाव हार गए थे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *