बिना चेहरा दिखाए नहीं मिलेगा सोना, बिहार की ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, नक़ाब, घूंघट पर लगा बैन

बिहार के ज्वेलरी शॉप में हिजाब पहन कर आने वाली महिलाओं को एंट्री नहीं दी जायेगी। सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। सर्राफा व्यवसायियों ने इसको लेकर अपनी दुकान के आगे नोटिस लगा दिया है। नोटिस में साफ लिखा है कि कोई भी ग्राहक मास्क, हेलमेट, बुर्का या हिजाब पहनकर दुकान में आते हैं तो उनको यह सब हटाना होगा। यह फैसला व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा की दृष्टि से लिया है। संघ की ओर से इसकी जानकारी पटना के सेंट्रल एसपी को फोन से दे दी गई है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *