IPS Alok Raj: बिहार के पूर्व DGP आलोक राज आजकल सुर्खियों में हैं। वजह है बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद से उनका इस्तीफा। बिहार सरकार ने रिटायरमेंट के तुरंत बाद उन्हें BSSC का चेयरमैन बनाया था और उन्होंने पदभार भी संभाल लिया था, लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही मंगलवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निजी कारण को इस्तीफे की वजह बताया हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि आलोक राज का यह इस्तीफा किसी सामान्य प्रशासनिक कारण का नतीजा नहीं है, बल्कि यह BSSC के अंदर कथित पेपर लीक, हेरफेर और राजनीतिक दबाव की ओर इशारा करता है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


