Bihar News: नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कोशिश के तहत बिहार के टॉप क्रिमिनल्स की एक हिट लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में पटना के भोला सिंह से लेकर बक्सर के रिंकू यादव तक, राज्य स्तर के टॉप अपराधियों के नाम शामिल हैं। हर जिले के टॉप 10 सबसे कुख्यात अपराधियों की लिस्ट भी तैयार की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब यह लिस्ट सीधी कार्रवाई का आधार बनेगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


