Bihar Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, अगले पांच दिन भारी, मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Weather पछुआ हवा और पहाड़ों पर बर्फबारी से कनकनी बढ़ गई है। पिछले छह दिन से कई इलाकों में बर्फीली पछुआ हवा चल रही, जिसकी वजह से कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। दिन-रात एक जैसी सर्दी पड़ रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 दिसंबर तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। इस बार ला नीना के कारण ठंड ज्यादा दिन तक रह सकती है, मौसम विभाग के अनुसार फरवरी तक असर बने रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने आज (25 दिसंबर) पूरे बिहार में कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इससे कनकनी और बढ़ने की संभावना है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *