इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार… फिर गैस-चूल्हे को साक्षी मान लिए 7 फेरे, पूजा और आरती ने समाज की बेड़ियां तोड़ रचाई शादी

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज से एक अनोखी शादी का वीडियो सामने आया है, वीडियो में दो युवतियां आपसी सहमति से एक-दूसरे से समलैंगिक शादी की हैं। इस विवाह का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर अब शेयर हो रहे हैं। इसके साथ ही इसको लेकर कई तरह की चर्चा भी हो रही है। 21 साल की पूजा और 18 साल की आरती की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। 2 साल तक पहले दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों ने मंगलवार को त्रिवेणीगंज मेलाग्राउंड के मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए और विवाह की रस्म पूरी की। बुधवार को दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई है। पूजा और आरती का कहना है कि अब हम एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *