Bihar Weather: बिहार में कोहरे का कहर; 25 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट; जानिए कब बदलेगा मौसम

Bihar Weather: पछुआ हवा और घने कोहरे ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। राज्य में शीतलहर जैसे हालात हैं। ठंड को देखते हुए पटना समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सुबह और रात को कोहरे का कहर है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 7.8-13.7 डिग्री और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। आज 25 जिले कोल्ड डे और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 में यलो अलर्ट है। 28 दिसंबर तक घने कोहरे और शीतलहर का पूर्वानुमान है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *