थावे मंदिर में करोड़ों की चोरी का फिल्मी खुलासा! वेब सीरीज ‘खाकी’ देखकर LLB छात्र ने बनाया था प्लान, अब SIT ने दबोचा

थावे मंदिर चोरी कांड: बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी मामले में गोपालगंज पुलिस ने मंगलवार की रात इटवा पुल के समीप से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक यूपी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और यूट्यूब पर क्राइम वीडियो देखकर चोरी का प्लान बनाया था। पुलिस की जांच में अभी तक की जांच में वेब सीरीज और अपराध की खतरनाक जुगलबंदी की कहानी सामने आई है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त अपराधी को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन चोरी गए आभूषण अभी तक बरामद नहीं कर पाई हैं। 17 दिसंबर को प्रसिद्ध थावे मंदिर से मां भवानी के श्रृंगार के आभूषण करीब 1.08 करोड़ रुपये थी चोरी चली गई थी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *