Hijab Controversy Bihar: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में चल रहे राजनीतिक तनाव और हिजाब विवाद (Nitish Kumar Hijab Row) के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार ने किशनगंज और दरभंगा जिले में नवनिर्मित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों (Minority Residential Schools) में मुफ्त शिक्षा और छात्रावास की सुविधा देने का निर्णय लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम एक बड़े ‘डैमेज कंट्रोल’ और अल्पसंख्यकों को साधने की कोशिश हो सकता है। बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Minority Welfare Department Bihar)ने किशनगंज और दरभंगा जिलों में बने अत्याधुनिक आवासीय विद्यालयों (Kishanganj Darbhanga Residential School) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन स्कूलों का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को एक ही परिसर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और रहने की सुविधा प्रदान करना है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


