घूस में आलू मांगना पड़ा महंगा! रजौली चेकपोस्ट पर तैनात 11 जवान सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के रजौली चेकपोस्ट का एक वीडियो बीते दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें चेकपोस्ट पर तैनात गृहरक्षक जवानों ने एक ट्रक चालक से खर्चा-पानी की डिमांड की थी और घूस के तौर पर आलू भी मांगे थे। मामला उजागर होने के बाद अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की जांच के बाद दोषी पाए गए 11 गृहरक्षक जवानों को निलंबित कर दिया गया है। नवादा पुलिस अधिक्षक अभिनव धीमान की अनुशंसा पर जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने यह कार्रवाई की है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *