‘50 लाख घूस मांगता है आपका अफसर…’ पप्पू यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को घेरा, CO पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार में जमीन और उसके म्यूटेशन से जुड़ा भ्रष्टाचार एक बार फिर एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आ रहा है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बिहार में जमीन माफियाओं को ‘ठंडा’ करने के दावे पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने एक सर्कल ऑफिसर (CO) पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दावा किया कि पूर्णिया का एक अंचल अधिकारी म्यूटेशन के लिए खुलेआम 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगता है और अगर पैसे नहीं दिए जाते हैं, तो पहले से मंजूर किए गए म्यूटेशन को भी रद्द कर देता है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *