तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए झगड़ा में कामर्शियल सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर ब्रज किशोर सिंह जख्मी हो गए, जबकि उनकी भतीजी को भी चोट लगी है। मारपीट इतनी बढ़ गई कि यात्रियों को पुलिस बुलानी पड़ी। आरपीएफ का कहना है कि सूचना मिलने पर जब तक टीम सीट तक पहुंची, मामला शांत हो गया था और आरोपी महिला अपनी सीट छोड़कर चली गई थी। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। यात्रियों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती। पीड़ित युवती ने पुलिस की लापरवाही और रास्ते में किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए अपनी यात्रा रद्द कर दी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


