Bihar STET Result 2025 का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही बिहार STET रिजल्ट 2025 जारी कर सकती है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। रिजल्ट के साथ ही STET 2025 की मेरिट लिस्ट भी अलग से पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए किसी प्रकार के लॉगिन की आवश्यकता नहीं होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल रहेंगे। STET परीक्षा पास करना बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए जरुरी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास करेंगे, वे ही बीपीएससी टीआरई भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


