VIDEO: हिजाब पर बिहार में बवाल,ओवैसी की पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की ये मांग

महिला आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब मामले पर अब बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए AIMIM ने लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक सम्मानित महिला आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब को जबरन हटाना हम किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री को इस पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है: “जब राज्य का एक मुख्यमंत्री इस तरह की हरकत कर सकता है, तो मुस्लिम महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *