Bihar Energy Project: बिहार ने अब तक का सबसे बड़ा एनर्जी प्रोजेक्ट लॉन्च करके रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत से 2120 मेगावाट क्षमता वाले दो पंप्ड स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ बिहार की एनर्जी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि लगभग 8,000 लोगों के लिए रोजगार भी पैदा करेगा। मंगलवार को पटना के विद्युत भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में एक समारोह में बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) और चुनी गई एजेंसियों के बीच दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


