Bihar BJP President Sanjay Sarawagi: बिहार में नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी ने प्रदेश में भी फेरबदल कर दिया है। सोमवार को संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सरावगी दरभंगा शहर से विधायक हैं। अब संजय सरावगी प्रदेश में दिलीप जयसवाल की जगह लेंगे। संजय सरावगी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा करते हुए एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं, जिसमें बताया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम