Lionel messi: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले और अर्जेंटीना को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले डिएगो माराडोना भी भारत आए थे और उनके लिए भी प्रशंसकों ने इसी तरह की दीवानगी दिखाई थी, लेकिन जो शनिवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी की मौजूदगी में हुआ वह नजारा कभी नहीं देखने को मिला। एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का खूब प्रचार-प्रसार किया गया था, जिसके चलते प्रशंसक ब्लैक में 20 हजार रुपए से ज्यादा के टिकट खरीदकर यहां पहुंचे थे। लेकिन जब मेसी कुछ ही देर में वहां से चले गए तो प्रशंसक बेकाबू हो गए और तोड़फोड़ मचा दी। इस दौरान लगभग 50,000 दर्शक लाचार दिखे क्योंकि नेता, वीवीआइपी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय सेल्फी लेने के लिए मेसी को घेरकर खड़े थे जिससे फुटबॉल प्रेमी नाराज हो गए।Lionel messi: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले और अर्जेंटीना को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले डिएगो माराडोना भी भारत आए थे और उनके लिए भी प्रशंसकों ने इसी तरह की दीवानगी दिखाई थी, लेकिन जो शनिवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी की मौजूदगी में हुआ वह नजारा कभी नहीं देखने को मिला। एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का खूब प्रचार-प्रसार किया गया था, जिसके चलते प्रशंसक ब्लैक में 20 हजार रुपए से ज्यादा के टिकट खरीदकर यहां पहुंचे थे। लेकिन जब मेसी कुछ ही देर में वहां से चले गए तो प्रशंसक बेकाबू हो गए और तोड़फोड़ मचा दी। इस दौरान लगभग 50,000 दर्शक लाचार दिखे क्योंकि नेता, वीवीआइपी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय सेल्फी लेने के लिए मेसी को घेरकर खड़े थे जिससे फुटबॉल प्रेमी नाराज हो गए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


