Bihar Teacher News: 73 हजार नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, शिक्षा विभाग ने दिया निर्देश

Bihar Teacher News: बिहार में नियोजित से विशिष्ट बनें शिक्षक अब निगरानी के रडार पर हैं। नियोजित से विशिष्ट संवर्ग में शामिल लगभग 73 हज़ार शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच का जिम्मा शिक्षा विभाग ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को सौंपा है। पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर शिक्षा विभाग ने यह जांच शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, इस जांच में राज्य के एक दर्जन विश्वविद्यालयों से जारी प्रमाणपत्र शामिल हैं। जांच के बाद जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि 17 431 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया है, जबकि बिहार बोर्ड को 46 681 अंक‑पत्रों और प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने को कहा गया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *