Chapra murder case छपरा पुलिस ने शहर के चर्चित हत्या कांड का खुलासा करते हुए इस मामले में युवक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस हत्या में एक्स्ट्रा‑मैरिटल अफेयर की कहानी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद छपरा के लोग सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला का अपने पति के ही दोस्त से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। मामले के खुलासे के बाद पति अपनी पत्नी को अपने मित्र से मिलने से रोक रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


