बिहार की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नया सिस्टम लागू होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य को जाममुक्त और हादसामुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर अब तक का सबसे सख्त एक्शन प्लान तैयार कर दिया है। राजधानी से लेकर पंचायत तक हर एंट्री–एग्जिट पॉइंट पर CCTV के जरिए 24×7 निगरानी की तैयारी शुरू हो चुकी है। ट्रैफिक को हाई-टेक कंट्रोल में लाने के लिए रेलवे स्टेशनों और व्यस्त चौराहों पर ‘कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ बनाए जाएंगे। यहां से पूरे शहर के ट्रैफिक को लाइव मॉनिटर किया जाएगा। इससे जाम की स्थिति बनने से पहले ही डायवर्जन और मूवमेंट कंट्रोल किया जा सकेगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


