Bihar News मोतिहारी पुलिस ने मछरगांव मध्य विद्यालय के सभी शिक्षकों को हिरासत में ले लिया है। विद्यालय परिसर में स्थित तालाब से एक छात्र का शव मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 4 दिसंबर को घर से स्कूल के लिए निकला छात्र वापस नहीं लौटा। तीन दिन बाद, 7 दिसंबर को उसी छात्र का शव स्कूल परिसर के तालाब में मिला। इस घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल में ताला लगा दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने सोमवार को स्कूल के सातों शिक्षकों को हिरासत में ले लिया और गांव में तनाव को देखते हुए स्कूल में ही कैंप कर रही है।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम