RTI से एक जानकारी सामने आने के बाद एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, मोदी सरकार के मंत्री के अलावा नीतीश के मंत्री भी सैलरी के साथ सरकार से पेंशन ले रहे हैं। इस लिस्ट में बिहार सरकार में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, देवेश चंद्र ठाकुर, नीतीश मिश्रा और सतीश चंद्र दूबे का नाम भी है। हालांकि देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि अगर इस प्रकार का कोई भी पैसा मेरे खाते में आया है तो मैं वापस कर दूंगा।
पैसा आया होगा तो वापस कर दूंगा- RTI से सामने आई दो पेंशन लेने की बात तो बोले जदयू नेता

