Bihar Assembly Elections: बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया है। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान जारी घोषणापत्र का नाम ‘तेजस्वी प्रतिज्ञा प्रण’ रखा गया है। इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को लुभाने के लिए सरकारी नौकरी, मुफ्त बिजली और वक्फ कानून पर रोक लगाने सहित कई बड़े वादे किए है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर हमला बोला है। बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


